यातायात माह नवम्बर 2024: निचलौल में टैंपो चालकों को रिफ्लेक्टर लगाने और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया
- By UP Samachaar Plus --
- Tuesday 19 Nov, 2024
- 271
मुख्य संपादक - ओंकार नाथ वर्मा
UP Samachar Plus
महराजगंज, 19 नवम्बर। यातायात माह नवम्बर 2024 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशानुसार आज 19 नवम्बर को निचलौल कस्बे में यातायात पुलिस द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान खास तौर पर टैंपो चालकों को कोहरे और धुंध के मौसम में सुरक्षा बढ़ाने के लिए रिफ्लेक्टर लगाने की सलाह दी गई और उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस ने टैंपो चालकों के वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाए, ताकि धुंध के समय वाहन चालकों को वाहन की पहचान आसानी से हो सके और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो। इसके साथ ही, वाहन चालकों को पम्पलेट बांटकर यातायात नियमों के पालन की अपील की गई और उन्हें निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की सलाह दी गई।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने बताया कि यह जागरूकता अभियान यातायात माह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है।
यातायात प्रभारी अरुणेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा चलाए जा रहे इस तरह के अभियानों को लेकर स्थानीय नागरिकों ने भी सराहना की और इसे सड़क सुरक्षा की दिशा में एक अहम कदम बताया।

